For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

विकलांगों के समर्थन में पहुंचे युवा

पिथौरागढ़: दो सूत्रीय मांगों को लेकर विकलांगों का क्रमिक अनशन 60 वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को चम्पावत से भी आंदोलन को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में युवा पहुंचे।
शुक्रवार को चम्पावत से आये काली कुमाऊं विकलांग संघ के अध्यक्ष देव सिंह महर और विक्रम सिंह पांगती क्रमिक अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में सुनील प्रसाद, राजेन्द्र धामी, हेम चन्द्र पंत, महासचिव किरन चंद, कोषाध्यक्ष हेमा राणा, संरक्षक भूपेन्द्र मेहता, मीडिया प्रभारी प्रकाश बसेड़ा, लक्ष्मण भण्डारी, लक्ष्मण राम, सावित्री, पूर्णिमा बसेड़ा, बसंत कुमार, जितेन्द्र सिंह नेगी, जनक महर, त्रिभुवन सिंह सौन, विक्रम बम आदि धरने में बैठे। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा पिछले 60 दिनों से जिले के विकलांग अनशन पर बैठे हुए हैं, लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन ने उनकी कोई सुध नहीं ली है, इससे साबित हो गया है शासन और प्रशासन संवेदनहीन हो चुके हैं। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मागें पूरी नहीं होती हैं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment