For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

बाढ़ को नियंत्रित करने की नई तकनीक बताई

रुड़की: राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआइएच) में आधुनिक तकनीकों से बाढ़ नियंत्रण आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
एनआइएच में 'एडवांस सॉफ्ट कंप्यूटिंग टेक्निक्स इन हाइड्रोलाजी एंड इट्स एप्लीकेशंस-2011' पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया। कोर्स को-ऑर्डिनेटर वैज्ञानिक डॉ. अनिल लोहनी ने बताया कि फजीलोजिक तकनीक मानव मस्तिष्क पर आधारित तकनीक है। इससे बाढ़ के पानी का बढ़ने एवं घटने का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। इसके पूर्वानुमान से काफी हद तक नुकसान से बचा जा सकता है और समय रहते हुए बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के लोगों को सतर्क किया जा सकता है। एनआइएच के निदेशक राजदेव सिंह ने जल प्रबंधन और बाढ़ प्रबंधन की गणना करने के लिए गणितीय मॉडल एवं विधियों की जानकारी दी। डॉ. रमा मेहता, प्रो. बी सुब्रमण्यम, डॉ. कुसुम दीप, डॉ. मिली पंत, डॉ. अविनाश अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों के 55 इंजीनियरों व जल विशेषज्ञों ने भाग लिया।

No comments:

Post a Comment