For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

बाबूओं की हड़ताल से कलेक्ट्रेट ठप

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की बेमियादी हड़ताल के चलते सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप हो गए हैं। स्थिति यह है कि प्रशासनिक कार्याें से सुदूर क्षेत्रों से आए ग्रामीणों को ठोकरें खानी पड़ रही है, लेकिन काम नहीं हो रहा है। प्रमाण पत्र सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर जिले के सीमांत इलाकों से आ रहे लोगों का समय तो बरबाद हो ही रहा है। आर्थिक झंझावतों का भी सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने अपने बेमियादी हड़ताल के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा को जिला महामंत्री भीम सिंह मेर मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एनबी बुधानी, चंदन सिंह नैनवाल, महेश चंद्र पालीवाल, कैलाश मनराल, मोहम्मद हसीन, कु. कमला वाल्मीकि, हीरा सिंह रौतेला, ललित सिंह भाकुनी, दुर्गा दास, दीवान राम सहित अनेक कर्मचारियों ने संबोधित किया। अध्यक्षता विमला मठपाल व संचालन दीपा पांडे ने किया।

No comments:

Post a Comment