हरिद्वार: भेल ने स्वदेशी तकनीक से बने देश के पहले 600 मेगावाट के टर्बो जेनरेटर की सफल आपूर्ति कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भेल के कार्यपालक निदेशक देवेंद्र कुमार मोदी ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर जेनरेटर रवाना किया। अत्याधुनिक तकनीक से बने इस जेनरेटर की आपूर्ति तमिलनाडु बिजली बोर्ड के उत्तरी चेन्नई थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए की गई है।
इस जेनरेटर का डिजाइन, निर्माण और टेस्टिंग का कार्य पूरी तरह से भेल की स्थानीय इकाई में किया गया है। 312 टन वजन के इस जेनरेटर का आकार काफी बड़ा है। इसे ले जाने के लिए 16 एक्सल वाले ट्रेलर की आवश्कता पड़ी। टर्बाे जेनरेटर से 600 मेगावाट के सब क्रिटिकल थर्मल पावन प्लांटों के अलावा 660 एवं 700 मेगावाट के सुपर क्रिटिकल पावर प्लांटों की जरूरतों को भी पूरा किया जा सकता है। इस जेनरेटर के सफल निर्माण एवं आपूर्ति के साथ ही भेल ने सुपर क्रिटिकल मापदंड वाले जेनरेटर को स्वदेशी तकनीक से देश में ही निर्मित कर एक बेंचमार्क स्थापित किया है। इस समय भेल कीहरिद्वार इकाई में 600 से 800 मेगावाट रेटिंग के कई थर्मल सेट निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं।
गौरतलब है कि भेल ने 1000 मेगावाट तक के जेनरेटरों के निर्माण एवं टेस्टिंग की तकनीक का अपने यहां पूरी तरह क्रियान्वयन कर दिया है। कंपनी ने अपने विनिर्माण टारगेट को भी बढ़ाकर 15 हजार मेगावाट प्रतिवर्ष कर दिया है। इसे 2012 तक बढ़ाकर 20 हजार मेगावाट कर दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment