For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

समस्याओं का मौके पर ही निदान कर रहे हैं अधिकारी

बागेश्वर: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न गांवों में आयोजित अटल चौपाल में विभागीय अधिकारी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। दर्जाधारियों ने विभागीय अधिकारियों से सभी समस्याओं को निबटाने का आदेश दिया है। ग्राम आगर, गोगिनापानी, बिजोरीझाल आदि गांवों में आयोजित अटल चौपाल में जनता ने क्षेत्र की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विधवा, वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाओं के चेकों का वितरण भी किया गया। सरकार द्वारा नामित दर्जाधारी राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर व उत्तराखंड प्रवासी समन्वय व कल्याण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष पूरन चंद्र नैलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक ग्रामीण की समस्या को सुलझाने के लिए चौपाल लगा रही है। ताकि समस्याओं का गांव में ही निदान किया जा सके। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के निदान की मांग की। दर्जाधारियों ने सभी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आदेश देते हुए कहा कि जनता को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। चौपाल में सीडीओ रोशन लाल, बीडीओ डा महेश कुमार, सीएमओ डा एचसी जोशी, तहसीलदार परितोष वर्मा, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कुंदन परिहार सहित क्षेत्र के प्रधान, क्षेपंस आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment