For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

महिला से हजारों के जेवरात ठगे

रामनगर: शातिर ठगों ने दिनदहाड़े महिला को झांसा दे हजारों के जेवरात ठग लिए। इतना ही नहीं बदमाश उसका मोबाइल सेट व नगदी भी ले उड़े।
ग्राम ढिकुली निवासी 50 वर्षीय नंदी देवी शहर से सामान खरीदकर ढिकुली जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी जंगलात गेट के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों ने महिला से बेवजह परेशान रहने की बात कही तो बात कुछ सही होने पर महिला ने हामी भरी। खुद को रामनगर व हरिद्वार का बताने वाले दोनों युवकों ने इसके बाद ठगी का जाल बिछाना शुरू कर दिया।
एक ने दूसरे से कहा, 70 कदम चलो तुम्हें हनुमान जी के दर्शन होंगे। इस पर ठग ने वैसा ही किया और फिर चिल्लाने लगा, हनुमान जी दिख गए।
यह सब देख महिला ठगों के झांसे में आ गई और सोने के एक-एक तोले के कर्णफूल, मंगलसूत्र, मोबाइल फोन, 300 रुपए महिला उसी के झोले में रखवा दिए। ठगों ने महिला से बैग लेते हुए कहा कि अब तुम भी 70 कदम चलो। इधर महिला वापस लौटी तो ठग फरार हो चुके थे। सूचना पर कोतवाल बीएस धोनी महिला के साथ ठगों की धरपकड़ को निकले मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment