For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

महंगाई पर भाकपा (माले) का प्रहार

बिंदुखत्ता: महंगाई के मुद्दे पर भाकपा (माले) भी हमलावर हो गई है। कार रोड पर सम्मेलन के बाद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर उसका पुतला फूंका।
प्रतिभा बाल विद्या मंदिर में सोमवार को भाकपा (माले) के सम्मेलन में राज्य प्रभारी राजा बहुगुणा ने कहा, केंद्र की यूपीए सरकार ने मंहगाई व भ्रष्टाचार में रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस की गलत नीतियों से गरीबों का जीना दूभर हो गया है। आरोप लगाया कि यूपीए व राज्य की भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम के बजाय आंदोनकारियों के दमन पर आमादा है। उन्होंने हल्द्वानी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से मारपीट की भी कड़ी भ‌र्त्सना करते हुए कहा कि अब हालात इमर्जेसी सरीखे हो गए हैं। इस दौरान 15 सदस्यीय कमेटी का गठन कर वरिष्ठ नेता कॉमरेड मान सिंह पाल को सचिव बनाया गया। बाद में यूपीए सरकार का पुतला फूंका गया। इस मौके पर कॉमरेड बहादुर सिंह जंगी, कैलाश पांडे, भुवन जोशी, ललित मटियानी, पंकज विद्रोही, गोविंद जीना, आनंद सिजवाली, कमलापति जोशी, बिशन दत्त जोशी, बिमला राथौड़, पुष्कर दुबडिया, दयाकिशन कापड़ी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment