श्रीनगर गढ़वाल/कर्णप्रयाग: गत दिवस इनोवा कार दुर्घटना घायल हुए लोगों में से एक व्यक्ति की बेस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना में मारे गये लोगों का सीएचसी कर्णप्रयाग परिसर में पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
दोपहर बाद जैसे ही मृतकों के परिवारजन दिलेरगंज जलालाबाद से यहां सीएचसी कर्णप्रयाग में पहुंचे तो अपने रिश्तेदार के शवों को देखकर फूट-फूट कर रो पडे जिससे पूरा वातावरण गमगीन हो गया।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गौचर के बीआरओ ऑफिसर मैस के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इनोवा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। इससे उसमें सवार भारती पत्नी प्रमोद गुप्ता, सुधा गुप्ता पत्नी मनोज गुप्ता, नमिता पत्नी विपिन चंद्र की मौत हो गई थी, जबकि चालक चंदन वर्मा लापता है। वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम बेस अस्पताल श्रीनगर भेज दिया गया था। वहीं, शनिवार दोपहर बाद मृतकों के परिजन यहां सीएचसी कर्णप्रयाग में पहुंचे। रिश्तेदार के शवों को देखकर वे फूट-फूटकर रो पड़े। सीएचसी में दुर्घटना में मारे गए लोगों का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
वहीं, दुर्घटना में घायल प्रमोद गुप्ता (50 वर्ष) निवासी पुवांया शाहजहांपुर ने शनिवार को उपचार के दौरान बेस अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया। वहीं, तीन घायल ओषी (14 वर्ष), प्रांजल (6 वर्ष), नैमेश (7 वर्ष) को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
बेस इमरजेंसी प्रभारी डॉ. एसएस चौहान ने बताया कि प्रियम (15 वर्ष) निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर को परिजनों के अनुरोध पर (डीओपीआर) बेस से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
उधर, शनिवार को आईटीबीपी, स्थानीय पुलिस दल, आपदा प्रबंधन टीम, राजस्व कर्मियों ने अलकनंदा से इनोवा कार संख्या डीएल-1बीबी-3481 व लापता चालक को खोजने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव होने से कुछ पता नहीं चल पाया।
इस संबंध में थाना कर्णप्रयाग प्रभारी जयदेव आर्य ने बताया कि खोजबीन के लिए रुद्रप्रयाग, घोलतीर, श्रीनगर आपदा केन्द्रों को भी सर्तक किया गया है।

No comments:
Post a Comment