श्रीनगर गढ़वाल: भारतीय डाक विभाग की लापरवाही के कारण श्रीनगर के सैकड़ों अभ्यर्थी उत्तराखण्ड प्री मेडिकल टेस्ट की परीक्षा में शामिल नहीं हो पायेंगे। शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और अभिभावकों ने भी श्रीनगर डाकघर पहुंचकर पोस्टमास्टर का घेराव करते हुए इस मामले पर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही पोस्टमास्टर को खरी खोटी भी सुनाई।
उत्तराखण्ड प्री मेडिकल टेस्ट (यूएपीएमटी) में शामिल होने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों ने अपने परीक्षा फार्म 26 मई को श्रीनगर डाकघर से स्पीड पोस्ट से भिजवाए थे। पंतनगर विश्वविद्यालय में इन फार्मो के प्राप्त होने की अंतिम तिथि 31 मई थी। 26 मई को स्पीड पोस्ट से भेजे गए फार्म इन अभ्यर्थियों को अब वापस मिल रहे हैं। पंतनगर विश्वविद्यालय ने 31 मई के बाद इन फार्मो के प्राप्त होने के कारण इन्हें वापस लौटा दिया। विकास कठैत, छात्रसंघ उपाध्यक्ष अनुराग चमोली, अंकित कपरवाण, आशीष नेगी, संदीप भट्ट आदि गढ़वाल विवि छात्र नेताओं ने पोस्टमास्टर को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि डाकघर की इस घोर लापरवाही से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार हरिदत्त जोशी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा दिया गया ज्ञापन वह शासन तक पहुंचा देंगे। पोस्टमास्टर का कहना था कि उन्होंने इन फार्मो को स्पीड पोस्ट द्वारा 26 मई को ही देहरादून जीपीओ भिजवा दिया था। अभ्यर्थी दीक्षा नौटियाल, हरीश थपलियाल, मनीषा रावत, विजयलक्ष्मी रावत, नीतू डंगवाल, प्रज्ञा वशिष्ठ और कई अभिभावकों ने कहा कि उनके फार्म भी स्वीकार कराए जाएं। उन्होंने समय से स्पीड पोस्ट से फार्म भिजवा दिए थे।

No comments:
Post a Comment