नई टिहरी: पुलिस अधीक्षक राजीव स्वरूप ने कहा कि पुलिस व नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय होना जरूरी है, टिहरी बांध के ऊपर आवागमन की मांग पर उन्होंने कहा कि जिले के निजी वाहनों को डैम के ऊपर से आवागमन के लिए टीएचडीसी, प्रशासन व सीआइएसएफ समन्वय बनाकर इसका ठोस समाधान निकालेंगे।
शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में
टीएचडीसी, सीआईएसएफ, जन प्रतिनिधि, व्यापारियों व नगरवासियों की बैठक में पुलिस कप्तान राजीव स्वरूप ने कहा कि प्रजातांत्रिक देश में जवानों को सेवाभाव से जनता ख्याल रखना चाहिए जिससे आम जनमासन में पुलिस की अच्छी छवि बनी रहे। उन्होंने टीएचडीसी व अन्य विभागों से आपसी विवादों को अपने स्तर पर ही निपटाने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विवाद के चलते चक्काजाम की स्थिति पैदा होती है तो इसके लिए न तो संबंधित विभाग को बख्शा जाएगा और ना ही चक्काजाम करने वालों को क्योंकि चक्काजाम से जहां आम नागरिकों को परेशानी होती है। जन प्रतिनिधियों ने गत दिनों कोटी कॉलोनी के समीप दाह संस्कार के दौरा सीआइएसएफ के ग्रामीणों के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताई जिस पर पुलिस कप्तान ने कहा कि दाहसंस्कार संवेदनशील मुद्दा है इसके लिए टीएचडीसी को जगह चिन्हित करनी चाहिए जिससे ग्रामीणों को परेशानी न हो। उन्होंने सीआइएसएफ से कहा कि वह सिविल पुलिस का कार्य न करें। इस अवसर पर टीएचडीसी के महाप्रबंधक विजय गोयल, सीआईएसएफ कमांडेंट मुकेश कुमार, सीओ आरसी जोशी, सीओ राजेश भट्ट, एसडीएम नासीर खान, एसओ महिपाल सिंह पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कीर्ति सिंह नेगी, गोपाल चमोली, नगरपालिका अध्यक्ष उमेशचरण गुसांई, पूर्व अध्यक्ष दिनेश धनै, लक्ष्मी भट्ट, राकेश राणा, आनंद बेलवाल, विनोद रतूड़ी, सुशील पांडेय, प्रकाश डोभाल, राजेश जुयाल, कुशवीर चौहान, रामानंद भट्ट, इंदर सिंह राणा, मुख्तार बेग आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment