श्रीनगर : श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण को कार्य शुरू करवाने व सिद्धपीठ मां धारी देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण को लेकर तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे माधव प्रसाद पांडे व बद्री प्रसाद पांडे को गुरुवार रात पुलिस ने अनशन स्थल से जबरन उठा लिया। इसके बाद कलियासौड़ निवासी हरीश पैन्यूली व धारी निवासी अनुज भट्ट मांगों को लेकर मंदिर परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गये।
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य को पुन: शुरू करवाने व धारी देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण को लेकर अनशन पर बैठे आंदोलनकारियों को पुलिस ने जबरन उठा लिया। गुरुवार रात कोतवाल अनिल जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों अनशनकारियों को ग्रामीणों के विरोध के बावजूद अनशन स्थल से उठाकर उपचार के लिए बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया। दोनों अनशनकारियों को उठाने के बाद हरीश पैन्यूली व अनुज भट्ट मंदिर परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गये। कहा कि जल्द ही उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया, तो आन्दोलन को उग्र किया जायेगा। धरना स्थल पर सुषमा नेगी, दिनेश पैन्यूली, शंकर लाल, विक्रम सिंह, मीना गैरोला, कीर्तिराम जुगरान, राजेंद्र पांडे, देवकी देवी, सुशीला देवी, विजय नेगी, शांति प्रसाद समेत दर्जनों परियोजना समर्थक उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment