For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

सफाई कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

टनकपुर: तीन माह का वेतन व छठे वेतनमान के एरियर का भुगतान की मांग को लेकर पालिका के सफाई कर्मचारियों का मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। जिससे नगर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।
पालिका परिसर में सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन किया। पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने सफाई कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की। लेकिन कर्मचारी इसी बात पर अडे़ रहे कि जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं होता वह काम पर वापस नहीं लौटेंगे। इधर कर्मचारियों की हड़ताल से नगर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है।

No comments:

Post a Comment