गोपेश्वर: जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वामी निगमानंद की मृत्यु पर शोक सभा कर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है।
कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र बत्र्वाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने कहा कि जिस प्रकार गंगा किनारे अवैध खनन हो रहा है, उसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। बैठक में गंगा की शुद्धता के लिए स्वामी निगमानंद के दिये गये बलिदान को याद करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। इसके साथ ही कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालात के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। बैठक में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह रावत, ब्लॉक महामंत्री दशोली आनंद सिंह पंवार, संगठन मंत्री राकेश नेगी, हरेन्द्र बिष्ट, पूर्व विधायक एपी मैखुरी, वीरेन्द्र सिंह असवाल, भगत बिष्ट, रैजा चौधरी, अरविंद नेगी, मन्नू नेगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment