For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

कालागढ क्षेत्र में गुलदार की मौत

रामनगर: कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ क्षेत्र में एक गुलदार की मौत हो गई। गुलदार का पोस्टमार्टम कर शव जला दिया गया। गुलदार की उम्र करीब दो साल बताई जा रही है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व के मेदावन रेंज मंदाल कक्ष संख्या 4 में सोमवार को एक गुलदार मरा मिला। इससे महकमे के होश ही उड़ गए। मंगलवार की सुबह पशु चिकित्सक ने गुलदार का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद गुलदार के शव को जला दिया गया। कालागढ टाइगर रिजर्व के डीएफओ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गुलदार की रीढ़ की हड्डी टूटी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि हाथी से संघर्ष या पहाड़ी से गिरने से गुलदार की रीढ़ की हड्डी टूट गई होगी। जिससे वह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment