For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

सौम्या, आकांक्षा व सुनील रहे नृत्य स्पर्धा में अव्व्ल

पौड़ी गढ़वाल : नृत्य की शानदार प्रस्तुति पर सौम्या, आकांक्षा व सुनील को सुपर डांसर चुना गया। पर्वतीय रंगमंच ने नृत्य के इन कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
पर्वतीय रंगमंच एवं सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में स्थानीय प्रेक्षागृह में सुपर डांस स्पर्धा आयोजित की गई। स्पर्धा का शुभारंभ श्रीनगर क्षेत्र के विधायक वृजमोहन कोटवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कियाया। उन्होंने कहा कि संस्कृति नगर में इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य विनीता भट्ट ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को मंच देना जरूरी है। नृत्य स्पर्धा में चयनित 15 प्रतिभागियों ने शिरकत की। अपने-अपने वर्ग में सौम्या रावत, आकांक्षा नेगी व सुरील रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 6 से 10 वर्ष आयु वर्ग में सौम्या रावत, उपासना नेगी व अंजलि ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
17 से 30 आयु वर्ग में सुनील रावत ने प्रथम, निशा नेगी द्वितीय व रानू सिलमाना तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में नवीन भट्ट, कुलदीप कुंवर व ईशान रहे। कार्यक्रम का संचालन योगम्बर पोली ने किया। कार्यक्रम में योजना आयोग के सदस्य राजकुमार पोरी, केशर सिंह नेगी, अजहर अली, रमन रावत, अमित सजवाण, ललित मोहन, ललित विजल्वाण, श्रीकांज चौहान, आशीष रावत, समेत अन्य मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment