श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के डीन सभागार में हिमालयी क्षेत्र की जलविद्युत परियोजनाओं का भविष्य और जमीनी हकीकत विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् प्रो. जीडी अग्रवाल ने कहा कि विकास के नाम पर ताबड़तोड़ बनाए जा रहे विशालकाय बांध पहाड़ों के हित में नहीं हैं। ऐसे बांधों को बनाकर सरकारें पहाड़वासियों के साथ छलावा कर रही हैं।
इस अवसर पर प्रो. अग्रवाल ने कहा कि यदि इसी प्रकार अंधाधुंध विकास जारी रहा तो बांधों के कारण होने वाली आपदाओं से पहाड़वासी हमेशा त्रस्त रहेंगे। कार्यशाला के विशिष्ट अतिथि और पूर्व मंत्री डॉ. मोहन सिंह गांववासी ने कहा कि बांधों के निर्माण से नदियों का प्राकृतिक स्वरूप भी उजड़ रहा है। उत्तराखंड में पर्यावरण असंतुलन का प्रभाव भी साफ दृष्टिगोचर होने लगा है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. डीडी मैठाणी ने कहा कि हिमालय अत्यधिक संवेदनशील है। जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण से पूर्व हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण प्रभाव आंकलन वास्तविक रूप से किया जाना जरूरी है। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. भरत झुनझुनवाला ने कहा कि परियोजनाओं के टनल के ऊपर बसे गांवों का भविष्य भी पूरी तरह से खतरे में है। पाला मनेरी जलविद्युत परियोजना के कारण सेंज गांव का एकमात्र प्राकृतिक पेयजल स्रोत भी सूख गया। कार्यशाला के संयोजक डॉ. अनिल गौतम ने कहा कि विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के सिविल इंजीनियर छात्रों ने हिमालयी क्षेत्र में बन रहे बांधों का विस्तृत अध्ययन किया है। कार्यशाला में गढ़वाल विवि में भूगोल विभाग के डॉ. मोहन सिंह पंवार, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. अरविंद दरमोड़ा, आशाराम ममगांई, अनीता उनियाल, विनोद घिल्डियाल, अतर सिंह असवाल, डॉ. देवीराम, डॉ. जुबेर, भवानी रावत ने भी विचार व्यक्त किए।
नदियों में सुरंग आधारित डेम नहीं बने
प्रो. जीडी अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहाड़ की नदियों में सुरंग आधारित डेम नहीं बने। नदियों पर बड़े बांध नहीं बनने चाहिए। लोहारी नागपाला की तर्ज पर अन्य परियोजनाएं भी निरस्त की जाएं। धारी देवी मंदिर को डूबाना नहीं चाहिए। इसके लिए धर्माचार्य आगे आएं।

No comments:
Post a Comment