For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

जिला कार्यकारिणी में भाग लेंगे भाजपा प्रदेश प्रभारी

पिथौरागढ़: आगामी पांच जुलाई को भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रतिभाग करने आ रहे भाजपा के प्रदेश प्रभारी थावर चंद गहलौत का भाजपाई ने स्वागत करेंगे।
इस संबंध में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष किशन सिंह भंडारी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष श्री भंडारी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी श्री गहलौत के पिथौरागढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जायेगा। बैठक में लिये गये निर्णय के तहत नगर के प्रवेश द्वार ऐंचोली में भाजपाई उनका स्वागत करेंगे, जहां से वाहन रैली के साथ गहलौत नगर में पहुंचेंगे। जिसमें जिला कार्यकारिणी, मंडल कार्यकारिणी, मोर्चो, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उपस्थि्त रहने के निर्देश दिये गये।
बैठक में कमलेश्वर में पालीटेक्निक , बड़ावे में आइटीआइ खुलने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विशन सिंह चुफाल, पेयजल मंत्री प्रकाश पंत, प्रदेश महामंत्री सुरेश जोशी का आभार जताया गया। इस मौके पर कहा गया कि दोनों संस्थानों के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा। बैठक में भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विरेन्द्र वल्दिया, महामंत्री किशन खड़ायत, गणेश भंडारी, उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, राधेलाल वर्मा, पुष्कर भाटिया, कुलोमणि पंत, विजेन्द्र नगरकोटी, हयात धारियाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज भट्ट, कैलास खड़ायत, महिला जिलाध्यक्ष मीनू बिष्ट, लक्ष्मी आर्य, गंगोत्री दताल, रेखा चंद, मनोज सामंत, दीपक चंद, शेषधर पांडेय, माही सौन, रमेश ओझा, सुरेन्द्र नगरकोटी, सुरेश कसनियाल, राजू धामी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment