रुद्रप्रयाग:आधा अधूरी तैयारियों का असर चार धाम यात्रा पर दिखने लगा है। स्लाइडिंग जोन सिरोबगड़ स्थाई हल न होने से एक बार फिर बारिश के चलते सक्रिय हो गया है, जिससे आए दिन यहां पर यात्रा घंटों बाधित हो रही है।
स्थाई ट्रीटमेंट न होने के साथ ही समय पूर्व बरसात के चलते सिरोबगड़ स्लाइडिंग जोन चारधाम यात्रा के चरम समय में सक्रिय हो गया है। समाचार पत्र दैनिक जागरण ने इस संबंध में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर शासन-प्रशासन को चेताया भी था, लेकिन शासन प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली जिसका नतीजा अब देखने को मिल रहा है। मई व जून माह में यात्रा चरम पर होती है। इस बार जून महीने में ही समय से पहले बरसात शुरू हो गई है जिसके चलते सिरोबगड़ फिर से सक्रिय हो गया। परिणामस्वरूप हां पर लगातार यातायात बाधित हो रहा है, और पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर आवाजाही हो रही है। बड़ी संख्या में यहां वाहनों की कतारें लग रही हैं, और यातायात खुलने के बाद आडे़-तिरछे खडे़ वाहनों से जाम लग रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि इतनी बड़ी समस्या के बाद भी यहां पर वाहनों की व्यवस्था बनाने के लिए कोई भी पुलिस कर्मी तैनात नहीं है। अभी तक प्रशासन की भूमिका को देखते हुए लगता है कि वह फिलहाल हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

No comments:
Post a Comment