For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

पुलिस के हत्थे चढा सट्टा किंग

रामनगर: पुलिस को मंगलवार के लिए बड़ी सफलता हाथ लगी। एक संट्टा किंग को पुलिस ने 11 हजार रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का जुआ अधिनियम के तहत चालान कर दिया है।
बता दें कि बीते दिनों युकां कार्यकर्ताओं ने शहर में धडल्ले से चल रहे सट्टे पर रोक लगाने के लिए आंदोलन किया। पुतला फूंका और धरना भी दिया था। पुलिस व प्रशासन पर सट्टे को बढावा देने का भी आरोप लगाया गया था। साथ ही इस दिशा में कार्यवाही न होने पर डीएम कार्यालय के आगे धरना देने की चेतावनी दी गई थी। दबाब पडने पर पुलिस को आखिरकार इस दिशा में कार्यवाही करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक खताड़ी निवासी मुस्तफा व अनवार को गश्त के दौरान नार्मल स्कूल के समीप से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने ग्यारह हजार रूपए के साथ ही सट्टा डायरी व पर्चियां समेत कई जरूरी सामान भी बरामद किया है। एसआई मो. यासीन ने बताया कि पकडा गया आरोपी पहले भी इसी मामले में कई बार जेल जा चुका है।

No comments:

Post a Comment