For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

दस दिन पूर्व गोरीगंगा नदी में बहे युवक का शव मिला

धारचूला (पिथौरागढ़): पांच दिन पूर्व गोरीगंगा नदी में बहे युवक का शव पन्द्रह किमी दूर सुनखोली के पास काली नदी के किनारे बरामद हुआ है।
विदित हो कि पांच जून को जौलजीवी के निकट च्यूरानी गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गर्खा के डुंगरा गांव निवासी गणेश सिंह पुत्र जीवन सिंह 19 वर्ष भी गया था। दिन में जब वह अपने साथियों के साथ जौलजीवी में गोरीगंगा नदी में स्नान कर रहा था तो तीव्र बहाव की चपेट में आने से बह गया था। परिजनों और पुलिस द्वारा तत्काल उसकी खोज की गई परन्तु कुछ पता नहीं चल सका। इधर शुक्रवार को जौलजीवी से लगभग पन्द्रह किमी दूर काली नदी के किनारे एक शव होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बरामद शव पांच दिन पूर्व बहे गणेश सिंह का निकला। यह जानकारी देते हुए पुलिस सीओ एसके सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा शव मांगा गया है। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक से अनुमति मिलने पर ही शव सौंपा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment