For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

मसूरी: आदेशों के बावजूद अंधड़ में अपना आशियाना खो चुके पीड़ित परिवारों की सुध न लेने पर आपदा प्रबंधन मंत्री खजान दास ने अपर सचिव (आपदा व राजस्व) भास्करानंद को लापरवाह एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बीते दिनों आए भयंकर अंधड़ में जौनपुर विकासखंड के ग्राम बेलगांव के कुछ परिवारों के घर तबाह हो गए थे। जिन्हें राहत पहुंचाने के लिए एसडीएम, तहसीलदार व नायब-तहसीलदार को आदेश दिए गए थे। आपदा प्रबंधन मंत्री खजान दास बुधवार को जब इन पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तो यह जानकर दंग रह गए कि अभी तक कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। यहां तक की पीड़ित परिवारों को तत्काल दी जाने वाली चार हजार रुपये की सहायता राशि भी नहीं पहुंचाई गई। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आपदा प्रबंधन मंत्री ने अपर सचिव (आपदा व राजस्व) भास्करानंद को लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बाबत उन्होंने टिहरी के डीएम को भी आड़े हाथ लिया।

No comments:

Post a Comment