हरिद्वार: प्रतिबंध के बावजूद नदियों में हो रहे अवैध खनन को रोकने ने के लिए अब प्रशासन ने डंडा चलना शुरू किया है। प्रशासन ने औचक कार्रवाई कर ग्राम आन्नेकी के पास रतमऊ नदी से एक जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त किया। ड्राइवर न होने के कारण एसडीएम सदर हरवीर सिंह जेसीबी को चलाकर जोगीवाला चौकी ले गए। जेसीबी और ट्रैक्टर को सीज कर दिया गया है।
सोमवार को जिला प्रशासन को सूचना मिली की बरसाती नदी रतमऊ में अवैध खनन किया जा रहा है। संबंधित क्षेत्र के पटवारी सुभाष के अलावा एसडीएम हरवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खनन माफिया ने पटवारी सुभाष को अकेला देखकर भगा लिया। इतने में एसडीएम की टीम पहुंची। इस पर माफिया भाग गए, लेकिन जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलीनहीं ले जा पाए। एसडीएम हरवीर सिंह ने बताया कि खनन की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। किसके इशारे पर खनन किया जा रहा था, इसकी जांच की जा रही है। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment