धारचूला: कैलास मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल कैलास मानसरोवर की परिक्रमा पूरी कर भारत लौट चुका है। यह दल वापसी में कालापानी पड़ाव में है।वहीं चौथा दल तिब्बत में प्रवेश कर चुका है। पांचवा दल प्रथम पैदल पड़ाव सिर्खा पहुंचा है।
आधार शिविर से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की प्रात: चौथे यात्रा दल ने लिपू दर्रा पार कर तिब्बत में प्रवेश किया और इस मौके पर कैलास मानसरोवर की परिक्रमा पूरी करने के बाद दूसरा दल भारत लौटा। चौथा दल सोमवार को तिब्बत के तकलाकोट में है । जहां दल मंगलवार को विश्राम करेगा। पांचवा दल सोमवार को आधार शिविर धारचूला से रवाना होकर सायं साढ़े तीन बजे प्रथम पैदल पड़ाव सिर्खा पहुंचा है। यह दल मंगलवार को सिर्खा से गाला रवाना होगा। तीसरा दल तिब्बत में मानसरोवर की परिक्रमा कर रहा है।

No comments:
Post a Comment