For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

अंधड़ से जीजीआईसी में बढ़ी मुसीबत

रानीखेत: गत मंगलवार की सायं आए अंधड़ ने जीजीआईसी रानीखेत को काफी नुकसान दिखाकर समस्या पैदा कर दी है। अधंड़ का झोंका इतना तेज था कि करीब आधा दर्जन कक्षा कक्षों की छत मय बल्लियों समेत उखाड़ कर दूर फेंक दिया। पहले से कक्षा कक्षों की कमी झेल रहे विद्यालय के समक्ष अब मुसीबत बढ़ गई है।
जीजीआईसी रानीखेत के पिछवाड़े की ओर स्थित छह कक्षा कक्षों के आधार की दीवार ढह गई, जिससे यह कक्ष खतरे की जद में आ गए, लेकिन आज तक इनकी हिफाजत का इंतजाम नहीं हुआ। गत सांय छह कक्षा कक्षों की छत को अंधड़ ने मय बल्लियों समेत उखाड़ फेंका। टिन व बल्लियां कई मीटर दूर जाकर गिरे हैं। इससे यह कक्ष अब छत विहीन हो गए हैं। कई जगह दरारें पड़ी हैं। स्कूल के 4 अन्य कमरों के कुछ टिन उखड़े हैं। कम्प्यूटर कक्ष को नुकसान पहुंचा है। छत की हालत ठीक नहीं होने के कारण तेज बारिश से कई कमरों में पानी आ गया। बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुभागा आर्या समेत शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ठाकुर सिंह, राजेन्द्र सिंह महरा, प्रधानाचार्य तनुजा जोशी आदि ने निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग के उच्च अधिकारियों व प्रशासन को सूचना भेजी जा रही है।

No comments:

Post a Comment