पौड़ी गढ़वाल: परंपरा और रीति रिवाजों के साथ पौड़ी का कंडोलिया देवता पूजन उत्सव शुक्रवार से आरंभ हुआ। देव डोली के साथ ध्वजा ढोल-दमाऊ की धमक के साथ मंदिर पहुंची। यहां ध्वजा चढ़ाने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन आरंभ हुआ।
पौड़ी का सबसे बड़ा अध्यात्मिक उत्सव कंडोलिया देवता मंदिर उत्सव शुक्रवार से आरंभ हो गया। देव ध्वजा व डोली परंपरागत वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ, मसक की ध्वनि के साथ नृत्य करते हुए पवित्र कंडोलिया मंदिर पहुंची। यहां लोगों ने देव डोली व ध्वजा का फूलों की वर्षा से स्वागत किया। ध्वजा व डोली से मन्नते मांगने की पुरानी परंपरा को लोग निभाते चले गए।
कंडोलिया मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा उत्सव आरंभ हुआ। देव पश्वा ने लोगों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद किया। तीन दिन चलने वाले इस उत्सव पर अखंड रामायण का पाठ किया जाता है। अखंड रामायण के साथ ही लोग रात्रि जागरण कंडोलिया मंदिर में ही करते हैं। यहां रात भर भजन संध्या के साथ ही देवता को श्रद्धापुष्प अर्पित किए जाते हैं। मेला 5 जून को भंडारे के साथ ही विदा होगा।
कंडोलिया मंदिर समिति के अद्वैत बहुगुणा, ललित चिटकारिया, कुसुम चमोली, कमल किशोर रावत, वीरेन्द्र रावत, समेत अन्य ने यात्रा नेतृत्व किया।

No comments:
Post a Comment