For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

सत्तर बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

ऋषिकेश: 26 जून से आरंभ होने वाले पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन सत्तर बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में शुक्रवार को आशा और पल्स पोलियो अभियान में काम करने वाली कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि 26 जून को नोडल में कुल 70 बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जबकि सप्ताह के अन्य छह दिनों 27 मोबाइल टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाएगी। छह मोबाइल दस्ते और 22 ट्रांजिस्ट कैंप भी पोलियो सप्ताह में काम करेंगे। प्रशिक्षण कार्यशाला में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस रावत व जेपी कोठारी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

No comments:

Post a Comment