पंतनगर : रामनगर में एक कार्यक्रम में भाग लेने जाते केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद का यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
शुक्रवार अपराह्न 4.45 बजे दिल्ली से विमान द्वारा पंतनगर पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ लवकुश शर्मा, अजय सिंह चौहान, विनय भटनागर, अनुराधा जोशी, दान सिंह नयाल आदि ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सलमान ने कार्यकर्ताओं से यहां संचालित सत्याग्रह यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। निर्धारित समय से पूर्व सलमान के पंतनगर पहुंचने से अन्य पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत को नहीं पहुंच सके। थोड़ी देर बाद सलमान सड़क मार्ग से दलबल सहित रामनगर रवाना हो गए।

No comments:
Post a Comment