For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

आशा कार्यकत्रियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

गंगोलीहाट: मानदेय दिए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। बाद में इस संबंध का एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को भेजा गया।
मुख्य चौराहे पर आयोजित सभा में कार्यकत्रियों ने कहा कि वर्ष 2008 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री रमेश पोखरियाल ने आशा वर्करों का मानदेय देने की घोषणा की थी। परंतु तीन वर्ष बीतने के बाद भी मानदेय देने के बावजूद प्रसव में दिए जाने वाली राशि में भी कटौती कर दी है। इस उपेक्षा को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में अध्यक्ष उमा मेहरा, कंचन पंत, संतोषी खाती, गीता खाती, मंजू देवी, गीता देवी, कमला बिष्ट, हेमा उप्रेती, दीपा देवी, देवकी देवी, शोभा देवी, पार्वती देवी, हेमा देवी, सविता देवी, चन्द्रा खाती, मंजू सैलोनी, गंगादेवी, दीपा, अनीता देवी, चम्पा देवी, बीना देवी कमला, देवी आदि कार्यकत्रियां शामिल थी।

No comments:

Post a Comment