For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक पलटा

नैनीताल: नैनीताल-हल्द्वानी राजमार्ग पर दोगांव के करीब रसोई गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर बाल-बाल बच गए।
शुक्रवार सायं करीब पौने सात बजे हल्द्वानी निवासी अशोक कपूर का ट्रक संख्या यूपी-28-0222 हल्दूचौड़ से सिलेंडर लेकर नैनीताल आ रहा था। डोलमार रेस्टोरेट के समीप की चढ़ाई में ट्रक का इंजन गर्म होने पर चालक गोविंद सिंह ने ट्रक सड़क किनारे रोक दिया। इसी बीच चालक व क्लीनर ट्रक से उतर गए। अत्यधिक लोड के चलते ट्रक पीछे की ओर खिसकने लगा और सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में लदे सिलेंडर इधर-उधर छिटक गये। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी प्रभारी सुंदरम शर्मा, एसआई आसिफ खान, कांस्टेबल हरीश व मोहम्मद आसिफ मौके पर पहुंचे।

No comments:

Post a Comment