भीमताल: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन एवं अनुश्रवण परिषद अध्यक्ष अजय भट्ट ने पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र में अचानक छापा मारा। इस दौरान चिकित्सालय में न तो मानक के अनुरूप दवाओं का स्टॉक मिला और ना ही प्रसूति के लिए स्वीकृति के बावजूद जरूरी दवा व अन्य इंतजाम। इस पर श्री भट्ट ने तत्काल महकमे के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर प्रभारी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई को कहा।
श्री भट्ट ने सोमवार को पदमपुरी में चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में पर्याप्त दवाओं व इंजेक्शन का टोटा मिलने पर वह स्टाफ पर बुरी तरह बिफर पड़े। इस दौरान पूछताछ में पता लगा कि महकमे ने स्वास्थ्य केंद्र में जरूरत के मुताबिक दवाएं तथा प्रसूति के लिए जरूरी इंजेक्शन व अन्य किट पहले ही उपलब्ध करा दी है। साथ ही यह गोदाम में भी उपलब्ध है। इसके बावजूद चिकित्सालय में जरूरी दवा व इंजेक्शन गायब होने को उन्होंने गंभीरता से लिया। साथ ही स्वास्थ्य निदेशालय में उच्चाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर अनियमितता की जांच व दोषी प्रभारी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई को कहा।
इस मौके पर बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम के अध्यक्ष विजय मंडल, भाजपा महामंत्री भाजपा हेमंत बिष्ट, युवा मोर्चा के पीसीसी सदस्य दिनेश बिष्ट, मोहन ढैला, विनोद आदि उपस्थित थे।
शिकायत पर हुई कार्रवाई
पदमपुरी स्वास्थ्य केंद्र में छापामारी ग्रामीणों की शिकायत पर की गई। दरअसल, तमाम मामलों में ग्रामीणों को उपचार के मामले में खासी फजीहत झेलनी पड़ी थी। साथ ही सुविधाओं के अभाव का मामला भी बार-बार उठता रहा है।

No comments:
Post a Comment