For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

मकान में लगी आग से हजारों का माल राख

कलालघाटी : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत सत्तीचौड़ स्थित मकान में लगी आग से हजारों का सामान राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार, भाबर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सत्तीचौड़ स्थित केदारनाथ शिवलिंग मंदिर परिसर में रह रहे साधु देवेश नाथ के मकान में गुरुवार को संदेहास्पद परिस्थितियों में आग लग गई। भवन से उठते धुएं को देख आस-पड़ोस के लोगों ने ग्राम प्रधान को सूचित किया। प्रधान की सूचना पर दमकल वाहन मौके पर पहुंचा व करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि साधु देवेश नाथ गत 18 जून को अपने परिवार समेत अपने गांव चले गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार देर रात मकान से धुंआ उठ रहा था, जिस पर उन्हें लगा कि देवेश वापस लौट आए हैं लेकिन, जब सुबह धुंआ और तेजी से उठता देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। उन्होंने बताया कि मकान में रखा सारा सामान जल गया है।

No comments:

Post a Comment