कोटद्वार: वेतन पुनरीक्षण, बैक शाखाओं को सीबीएस करने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कोऑपरेटिव बैंक इंपलाइज यूनियन से जुड़े बैंक कर्मियों ने गुरुवार को जिला सहकारी बैंक मुख्यालय में प्रदर्शन किया।
कोऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन से जुड़े बैंक कर्मी गुरुवार को जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यालय में एकत्र हुए, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बैंककर्मियों की वेतन पुनरीक्षण की मांग पर शासन ने दो माह में वेतन कमेटी गठित कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन दो माह भी अभी तक मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चेतावनी दी गई कि यदि पांच-सूत्रीय मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई न हुई, तो सभी बैंक कर्मी 17 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष गोपेंद्र वर्मा, मंत्री गजपाल सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह असवाल, जसराज सिंह सजवाण, निर्मला उनियाल, मंजू डबराल, रूप लक्ष्मी रावत, वसु रावत आदि शामिल रहे। धरना प्रदर्शन के उपरांत मांगों के निराकरण को निबंधक/सचिव सहकारी समिति को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।

No comments:
Post a Comment