हरिद्वार: गंगा रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले स्वामी निगमानंद मामले की सीबीआइ जांच की दिशा में कार्रवाई न होने पर मातृसदन ने आपत्ति जताई है। ब्रह्मलीन संत निगमानंद की षोडषी यानी एक जुलाई तक सीबीआइ जांच की दिशा में ठोस कार्रवाई शुरू नहीं होने पर मातृसदन ने अनशन का ऐलान किया है।
सोमवार को दैनिक जागरण से बातचीत में मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बताया कि स्वामी निगमानंद की मृत्यु की सीबीआइ जांच की प्रदेश सरकार ने सहमति दी है। अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इस पर सहमति नहीं दी गई है और न ही मातृसदन को जांच के बाबत अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि इस पर भी मातृसदन चुप नहीं बैठेगा। सीबीआइ जांच की कार्रवाई शुरू करने की मांग को लेकर अनशन किया जाएगा। इसके लिए स्वामी निगमानंद की षोडषी यानी एक जुलाई तक इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद मातृसदन के संत ब्रह्मचारी दयानंद या फिर स्वामी पूर्णानंद अनशन शुरू करेंगे।
अखाड़ा परंपरा के तहत होगी षोडषी
हरिद्वार: ब्रह्मलीन संत स्वामी निगमानंद की षोडषी अखाड़ा परंपरा के अनुसार की जाएगी। एक जुलाई को षोडषी पर 16 संतों को सम्मानित किया जाएगा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उधर, ब्रह्मलीन संत स्वामी निगमानंद की समाधि पर प्रज्ज्वलित अखंड जोत के सम्मुख भोग लगाकर प्रसाद वितरण का क्रम जारी है। यह क्रम षोडषी तक चलता रहेगा।

No comments:
Post a Comment