For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

पिथौरागढ़: विभिन्न मांगों को लेकर हिमालयन विकलांग जन कल्याण संस्था का क्रमिक अनशन 42वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को विक्रम सिंह और गोपाल सिंह कार्की क्रमिक अनशन में बैठे। उनके समर्थन में सुनील प्रसाद, किरन चंद, भूपेन्द्र मेहता, जगजीवन कोहली, प्रकाश बसेड़ा, आशा, चन्द्रकला बोरा, सावित्री, संतोषी बिष्ट, समर अख्तर, लक्ष्मण राम, मुरलीधर ने धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि संस्था सरकारी विभागों में रिक्त पड़े विकलांग कोटे के पदों को भरे जाने और विकलांगों की पेंशन बढ़ाये जाने की मांग कर रही है, लेकिन अभी तक शासन प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया है। वक्ताओं ने कहा जब तक मांगें पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी, क्षेत्रीय युवक समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र भट्ट, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता भुवन पांडे, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नरेश चंद ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

No comments:

Post a Comment