For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

खाद व बीज की दुकानों में छापे

टनकपुर, बनबसा: राजस्व व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने टनकपुर-बनबसा में खाद व बीज की दुकानों में छापे मारे। जिसमें कई दुकानों में खामियां पायी गई। उपजिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी की अगुवाई में टनकपुर के महाकाली खाद भण्डार में मारे गये छापे में निर्धारित कोटे से अधिक मात्रा में यूरिया खाद पायी गई। बनबसा के रितेश फर्टिलाइजर में धान का बीज स्टाक में 164 किग्रा. कम पाया गया। वहीं शंकर खाद भण्डार में 6.5 कुन्तल खाद कम मिली। वहीं महावीर बीज भण्डार में एक्सपायर डेट की दवाओं को नष्ट किया गया। एसडीएम श्री द्विवेदी ने बताया कि इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी गयी है। इस अभियान में तहसीलदार वीएन शुक्ला, कृषि अधिकारी एके उपाध्याय आदि शामिल थे।

No comments:

Post a Comment