नैनबाग: दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मरोड़ के पास बारिश के कारण आए मलबे से छह घंटे तक अवरुद्ध रहा। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई जिस कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग स्थित सिरोबगड़ स्लाइडिंग जोन में शुक्रवार को भी पत्थर गिरने से दिन में कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध रहा।
शुक्रवार को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मरोड़ के समीप पहाड़ी से मलबा आने से सुबह 5 बजे अवरुद्ध हो गया। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मरोड़-भूटगांव मोटर में डबल कटिंग के चलते उपर पहाड़ी से राजमार्ग में मलबा आ जाता है। सड़क बाधित होने से यात्रियों को छह घंटे तक मार्ग में ही फंसे रहे। जेसीबी के भी समय पर न पहुंचने से विभाग के प्रति लोगों का भारी आक्रोश था। बाद में किसी तरह मलबा हटाने के बाद करीब 11 बजे मार्ग सुचारू हो पाया।

No comments:
Post a Comment