बागेश्वर: विभिन्न मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ द्वारा किया जा रहा कार्य बहिष्कार व धरना जारी है। सोमवार को गरुड़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने जलूस निकालकर प्रदर्शन किया व कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। बागेश्वर में तहसील मुख्यालय में चलाए जा रहे धरने को कुंदन कोरंगा, शेखर पांडे, शिवलाल, दानुली देवी आदि ने सम्बोधित किया। कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएंगी आंदोलन जारी रहेगा।
गरुड़: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जलूस निकाला। तहसील अध्यक्ष जगदीश भाकुनी के नेतृत्व में निकाली गई रैली गरुड़ बाजार से होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची। जहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की सरकार निरंकुश हो गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी आंदोलन जारी रहेगा। सभा को हीरा सिंह दोसाद, रमेश कांडपाल, हेम भंडारी, राजेश जोशी, शम्भू दत्त पाठक, नारायण पुरी, आनंद सिंह, सुरेश राम, ललित ममगाई, खुशाल भंडारी, दयाकृष्ण, किशन नेगी, बलवंत निखुर्पा, मंगल सिंह, दीवान राणा, शम्भू गिरी, धरम सिंह थायत, मिथिलेश, श्यामा देवी आदि उपस्थित थे। इधर कांग्रेस नेता गोपाल दत्त भट्ट, ललित फस्र्वाण, गोविंद सिंह नेगी, डीसी पांडे ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। इसके अलावा कपकोट व कांडा में आंदोलन जारी है।

No comments:
Post a Comment