अल्मोड़ा: जयगोलू क्रिकेट क्लब व जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को अल्मोड़ा हर्सस व रॉयल फाइटर के बीच मैच खेला गया। जिसमें अल्मोड़ा हर्सस की टीम विजेता रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मोड़ा हर्सस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 142 रन बनाए। जिसमें अशोक बिष्ट ने 51 व नवीन बनकोटी ने 33 रनों का योगदान दिया। रॉयल फाइटर की ओर से लियाकत अली ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में उतरी रॉयल फाइटर की टीम मात्र 107 रनों पर ही सिमट गई। इस प्रकार अल्मोड़ा हर्सस की टीम ने रॉयल फाइटर को 35 रनों से पराजित किया। मैच में गार्गी जोशी व उमेश पंवार ने अम्पायर की भूमि निभायी। कमेंट्री गणेश बगडवाल ने की, जबकि स्कोरिंग का कार्य श्वेता जोशी ने किया। इस मौके पर जयगोलू क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, गिरीश धवन, डीके सेन, सीएल वर्मा, राजेश देवड़ी, हेम तिवारी, जगदीश वर्मा, नवीन पांडे, देवेंद्र परिहार समेत अनेक क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment