पंतनगर : लगभग दो माह पूर्व संजय वन के निकट से एक राहगीर की मोबाइल लेकर फरार हुए तीन मोबाइक चोरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई।
आठ अप्रैल को रुद्रपुर से हल्द्वानी जाने के क्रम में बैलपोखरा, हल्द्वानी निवासी दिनेश चंद्र जोशी, पुत्र देवीदत्त जोशी की मोबाइक (यूके-04/एफ-8977) को कुछ राहजनों ने उड़ा लिया था। पुलिस की लंबी दौड़ धूप के बाद गुरुवार को बिंदुखेड़ा निवासी जसविंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह को चोरी गयी मोबाइक के साथ गुरुवार को धर दबोचने में सफलता मिल गई। पूछताछ के दौरान प्रीतम सिंह ने इस कांड में बिंदुखेड़ा के ही नरेंद्र सिंह पुत्र मंगत सिंह व गुरदेव सिंह पुत्र जगरी सिंह के संलिप्त होने की जानकारी दी। इस सुराग के आधार पर शुक्रवार को अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिल गई। तीनों आरोपियों को पुलिस ने उनके विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

No comments:
Post a Comment