उत्तरकाशी : मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से भटवाडी, डुण्डा, मातली, चिन्यालीसौड़, बनचौरा समेत अन्य क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। बारिश से मातली में कई घरों में हाईवे का का पानी भरा तो नगदी फसलों को भारी क्षति पहुंची है।
जनपद में मूसलाधार बारिश ने अभी से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार की दोपहर से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से लोगों का जीवन भी काफी प्रभावित हुआ। बारिस से मातली में पैट्रोल पंप समेत दर्जनों आवासीय घरों में पानी घुस गया जिससे खाद्यान्न समेत जरूरी वस्तुओं को काफी नुकसान पहुंचा है। मातली के पैट्रोल पंप मालिक सुशील लखेड़ा, श्रीश बहुगुणा, अशोक जुयाल व अरविंद उनियाल आदि का कहना है कि बीआरओ का हाईवे पर पानी की निकासी के लिए सही इंतजाम न होने से लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। वहीं डुण्डा, भटवाड़ी, चिन्यालीसौड़, बनचौरा आदि क्षेत्रों में टमाटर, सेब व सब्जियों को काफी क्षति पहुंची है। काश्तकारों ने प्रशासन से बारिश व ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का मुआयना कर प्रतिकर देने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment