बागेश्वर: उत्तराखंड राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा कार्य बहिष्कार जारी है। इधर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने आकस्मिक सेवाओं के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। तहसील प्रांगण में धरने के दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी कार्रवाई जारी रहेगी। कर्मचारियों ने आंदोलन को उग्र करने की आवश्यकता जताई। इसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। धरने में जिलाध्यक्ष शिव लाल कोहली, भूपेंद्र प्रसाद माल, बलवीर, हरीश जोशी, रमेश चंद्र, उर्मिला खेतवाल, माया देवी, राज, चंद्रमोहन, राम भरोसे, अजय कुमार, हरीश पांडे, कुंदन कोरंगा, नवीन चंद्र, दर्शन सिंह आदि बैठे।

No comments:
Post a Comment