For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

लेक ब्रिज ठेके की सीबीआइ जांच शुरू

नैनीताल: हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ की देहरादून से पहुंची टीम ने लेक ब्रिज ठेके में हुई गड़बड़ियों की जांच शुरू कर दी है। सीबीआइ ने ठेके से संबंधित दस्तावेज कब्जे में ले लिए है। साथ ही पालिका के ईओ नीरज जोशी व अन्य कर्मचारियों से बंद कमरे में पूछताछ कर इस बारे में जानकारी जुटाई। सीबीआई टीम की इस कार्रवाई से पालिका दफ्तर में हड़कंप मचा रहा।
उल्लेखनीय है नगरपालिका द्वारा पिछले साल लेक ब्रिज टैक्स के ठेके के लिए निविदा निकाली गई। ठेके के लिए रुड़की के नवबहार अली ने 2.10 करोड़ तथा स्थानीय एक फर्म ने 1.51 करोड़ की बोली लगाई थी। बोली अन्य फर्मो ने भी लगाई थी। बोली लगाने वाली फर्म को दस लाख धरोहर राशि जमा करने की शर्त निर्धारित थी। निर्धारित समय तक नवबहार अली द्वारा टेडर से संबंधित पत्रावलियां व लगाई गई बोली का निर्धारित हिस्सा जमा नहीं किया, जिस पर पालिका ने दुबारा टेडर आमंत्रित कर दिए और टेडर स्थानीय फर्म के नाम 1.51 करोड़ में खुला। बाद में नवबहार अली ने इस पर आपत्ति की और पालिका में जमा दस लाख की धरोहर राशि लौटाने का आग्रह किया। जिसे ठेका शर्ताें के विपरीत बताते हुए पालिका ने धरोहर राशि नहीं लौटाई।
इधर पालिका के इस फैसले के विरोध में नवबहार अली ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने इस मामले में हुई गड़बड़ियों की सीबीआई जांच करने व जब्त की दस लाख की धरोहर राशि ब्याज सहित लौटाने के आदेश पारित कर दिए। इसके विरुद्ध नगरपालिका द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। इधर, कोर्ट के निर्देश पर सीबीआइ देहरादून की टीम शुक्रवार को नैनीताल पहुंची। सीबीआइ जांच के चलते पालिका में हड़कंप मचा है और कोई भी अधिकारी इस बारे में मुंह खोलने को तैयार नहीं है।

No comments:

Post a Comment