अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के आह्वान पर कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। पिछले 7 दिनों से लगातार चल रही हड़ताल के कारण कलेक्ट्रेट का सरकारी कामकाज पूरी तरह जाम हो गया है। कहीं से कोई फाइल आगे बढ़ने की सूरत नहीं बन रही है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कर्मियों ने डीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि एक सूत्रीय मांग के पूरे होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट कर्मी कलेक्ट्रेट पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए शासन ने तत्काल शासनादेश जारी करना चाहिए। धरना-प्रदर्शन के दौरान विचार व्यक्त करने वालों में विमला मठपाल, सुधा त्रिपाठी, दीपा पांडे, मीनाक्षी हर्बोला, खष्टी अल्मियां, ललित सिंह भाकुनी, कैलाश मनराल, बलवंत सिंह देवड़ी, मनोज मासीवाल, मनमोहन सजवाण, मदन सिंह मनराल, दुर्गा लाल, मनोज कांडपाल, भूपेंद्र सिंह मेहता शामिल थे। अध्यक्षता नंदाबल्लभ जोशी, संचालन भीम सिंह मेर ने किया।

No comments:
Post a Comment