For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

शिविरों में भी जारी होगा परिचय पत्र

देहरादून: सूबे में विकलांगजनों को परिचय पत्र बनाने को अब परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। इन्हें परिचय पत्र अब शिविरों के माध्यम से भी जारी किए जाएंगे। शासन की ओर से सभी डीएम को निर्देश जारी किए गए हैं।
विकलांगजनों को पहले उनका परिचय पत्र देहरादून स्थित आयुक्त कार्यालय व हल्द्वानी स्थित निदेशालय से जारी होता था। गत जनवरी में सरकार ने इसमें तब्दीली करते हुए परिचय पत्र सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर बनाये जाने के निर्देश देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारियों को गंभीरता बरतने को कहा। बावजूद इसके विकलांगजनों को परिचय पत्र के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। अपर सचिव समाज कल्याण बीआर टम्टा के मुताबिक इस बारे में शासन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब ब्लाक स्तर पर भी परिचय पत्र जारी किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिलेवार ब्लाकों में विकलांग शिविर आयोजित कर परिचय पत्र जारी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग ने इस बारे में तैयारी शुरू कर दी है। सभी जिलों के डीएम को इस बारे में पत्र लिखा गया है।

No comments:

Post a Comment