रुद्रपुर : सितारगंज विधायक ने बाढ़ बचाव के कार्यो की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। सीडीओ ने सिंचाई विभाग के अभियंताओं से विधायक निधि के कार्यो को 15 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। विकास भवन में आयोजित सितारगंज विधायक की निधि समीक्षा बैठक के दौरान विधायक नारायण पाल ने कार्यो की धीमी गति पर नाराजगी जताई। सीडीओ वाइके पंत ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को विकास कार्यो की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराने के निर्देश दिए। लोनिवि के कार्यो की समीक्षा के दौरान अवगत कराया गया कि सितारगंज-सिडकुल सड़क निर्माण का कार्य 70 फीसदी पूरा हो गया है। शेष कार्य जल्द पूरा करा लिया जाएगा। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान भी खामियों को ठीक करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बाढ़ सुरक्षा, दैवी आपदा, सिंचाई, पेयजल, पर्यटन आदि विभागों को निधि से सौंपे कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में तहसीलदार विवेक प्रकाश सिंह, कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र, लोनिवि के ईई जीसी विश्वकर्मा, ईई विद्युत पवन सिंह,एई सिंचाई डीएस बिष्ट आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment