For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

गोलमाल के बाद एसएमएस गेम!

काशीपुर :रेनबोडाटमार्ट बिज कंपनी ने अपने शेयर धारकों के साथ नया पैंतरा अपनाना शुरू कर दिया है। कंपनी ने शेयरधारकों को 30 प्रतिशत राशि वापस करने के लिए हामी भरने के बाद उन्हें एसएमएस के जरिए कहा है कि उनके पैनल का एक डायरेक्टर गायब है। उसके हस्ताक्षर के बगैर चेक नहीं दिए जा सकते। दूसरी तरफ गायब सदस्य ने एसएमएस भेजकर जल्द ही सामने आने की बात कही है।
फ्रेंचाइजी कंपनी यूकेएडव‌र्ल्ड (नया नाम-रेनबोडाटमार्टबिज) ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, व दिल्ली के 1.76 लाख शेयरधारकों को हंगामें के बाद पैसा लौटाने पर सहमति जताई थी, लेकिन वह केवल 30 प्रतिशत राशि ही लौटाने को तैयार है। काशीपुर में पांचों राज्यों से आए लोगों को कंपनी के बोर्ड आफ डायरेक्टर ने यह कहकर वापस भेज दिया कि बीते गुरुवार को ही उनका पैसा वापस कर देंगे। जब शेयरधारक यहां से चले गए तो कंपनी के बोर्ड के एक अधिकारी ने शेयरधारकों के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा। इसमें शेयरधारकों से कहा गया है कि कंपनी का एक डायरेक्टर वेंकटेश कुमार गायब हो गया है। उसके हस्ताक्षर के बगैर चेक जारी नहीं हो सकता। हम उसे ढं़ूढने का प्रयास कर रहे हैं। सदस्यों से भी उसे खोज निकालने में मदद करने की अपील की गई है।
इधर, बोर्ड के अन्य सदस्यों की मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। दूसरी तरफ गायब वेंकटेश ने शेयरधारकों के मोबाइल पर मैसेज भेजकर कहा है कि मैं गायब नहीं हूं मैं आपके हित के लिए लड़ रहा हूं। आप थोड़ा सब्र करें मैं जल्द ही सामने आऊंगा।

No comments:

Post a Comment