लालकुआं: डीजल, मिट्टी तेल व रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के खिलाफ आक्रोश थम नहीं रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने खाली सिलेंडरों को सिर पर रख केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
बंगाली कॉलोनी में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कला मेलकानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री चंद्रकला खाती ने कहा मनमोहन सरकार महंगाई बढ़ाकर गरीब व मध्यम वर्ग के शोषण पर आमादा है। आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार को भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि ज्वलंत मुद्दों से कोई सरोकार नहीं रह गया है।
प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा की जिला मंत्री निशा जोशी, मंडल महामंत्री सीमा रावत, मिथिलेश पाडे, नंदी जोशी, दीपा नैनवाल, चंद्रा पांडे, शांति रुवाली, शांति पनेरू, विमला गुप्ता, पावर्ती शर्मा, आनंदी जोशी, मंजू पनेरू, कविता मंडल, प्रेमवती, सुधी मंडल आदि शामिल थीं।

No comments:
Post a Comment