For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

अन्ना और बाबा की मंशा पर उठाए सवाल

देहरादून: पीपुल्स फोरम उत्तराखंड ने बाबा रामदेव द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ किए जा रहे सत्याग्रह और समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा प्रधानमंत्री को क्लीन चिट्ट देने पर सवाल खड़े किए हैं। इस सिलसिले में फोरम में राजधानी में धरना भी दिया।
फोरम से जुड़े कार्यकर्ता शुक्रवार को गांधी पार्क पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इस दौरान हुई सभा में कहा गया कि आर्थिक उदारीकरण की नीति के जन्मदाता प्रधानमंत्री ईमानदार कैसे हो सकते हैं। वह तो खुद ही उस सरकार का अंग रह चुके हैं, जिसने सांसदों की खरीद-फरोख्त कर नया इतिहास रचा।
वक्ताओं ने बाबा रामदेव पर भी उंगली उठाई और कहा कि बाबा आज तक उस मंत्री का नाम नहीं बता पाए, जिसने उनसे करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगी थी। इससे उनकी मुहिम पर संदेह होता है। इस मौके पर राज्य में दस साल के भीतर हुए तमाम घोटालों की सीबीआइ जांच की मांग भी उठी।
धरने पर जगदीश राणा, एमएस नेगी, समर भंडारी, जगदीश कुकरेती, राजीव कोठारी, शोभाराम, बृजमोहन भट्ट, चंदन सिंह नेगी, पीसी थपलियाल, जयकृत कंडवाल, ईश्वरपाल शर्मा, विजय पाहवा, चंद्रशेखर, त्रिलोक चंद्र आदि ने शिरकत की।

No comments:

Post a Comment