For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

नुक्कड़ नाटकों के जरिये एड्स के प्रति किया जागरूक

नारायणबगड़ : एचआइवी व एड्स पर जागरूकता अभियान के तहत शार्प सांस्कृतिक कला मंच लोल्टी के रंगकर्मियों ने नारायणबगड़ मुख्य बाजार में नुक्कड़ नाटक व गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति देहरादून की ओर से प्रायोजित इस अभियान में कलाकारों ने ग्रामीणों को एचआइवी के लक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी नाटकों के माध्यम से दी। इस अवसर पर रंगकर्मी भागचंद्र, रोशन, राजीव, बृजमोहन, संदीप, मुकेश व जगदीश ने नाटक के जरिये लोगों को जागरूक कर कार्यक्रम की प्रचार सामग्री बांटी।

No comments:

Post a Comment