For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

पुलिस कार्रवाई पर भड़के व्यापारी प्रदर्शन किया

: नो एंट्री क्षेत्र में वाहन घुसाने पर एक पुलिस कर्मी ने वाहन चालक के थप्पड़ जड़ दिया। इस कार्रवाई से भड़के लोगों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नगर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने आजकल अभियान चलाया है। नगर के व्यस्ततम मंदिर मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। शुक्रवार सुबह प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ी घुसाने पर एक पुलिस कर्मी ने महिन्द्रा मिनी ट्रक चालक के थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ नगर के व्यापारी खड़े हो गये। गुस्साए लोगों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन कारियों में कुलदीप वर्मा, व्यापार संघ के महामंत्री दीपेन्द्र नेगी , अनूप पुरोहित, राकेश गौड़, प्रदीप तिवारी ,त्रिभुवन नेगी , यशदीप रावत, धन्नू, जयदेव सेमवाल, रोहिताश पुरोहित, योगा सेमवाल, गिरीश डंगवाल सहित कई व्यापारी शामिल थे। दूसरी ओर व्यापार मंडल व पुलिस की थाने में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर मार्ग पर सायं 8 बजे से प्रात:9 बजे तक आवाजाही रहेगी। साथ ही दोपहर में 11से तीन बजे तक बड़े वाहनों के लिए मंदिर मार्ग जाने की इजाजत रहेगी। बैठक में व्यापारी नेता भगवती प्रसाद भट्ट, प्रकाश मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह लिंगवाल सहित कई व्यापारी नेता शामिल थे।

No comments:

Post a Comment